{"_id":"64273e672e9883d4cf0dc3d9","slug":"mussoorie-residents-upset-due-to-20-hours-of-rain-three-vehicles-damaged-dehradun-news-c-5-1-118656-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 20 घंटे की बारिश से मसूरी वासी परेशान, पुश्ता टूटने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 20 घंटे की बारिश से मसूरी वासी परेशान, पुश्ता टूटने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
-बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर शुक्रवार को शाम पांच बजे तक रहा जारी
-लोगों का घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, पर्यटक भी होटलों में हुए कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी।
शहर में बृहस्पतिवार रात से हो रही बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार करीब 20 घंटे तक बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कैंपटी रोड पर पुश्ता टूटने से तीन वाहन मलबे में दब गए। इसके अलावा जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क और जलभराव के कारण भी लोग परेशान रहे।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बारिश का दौर शुरू हुआ था। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कई क्षेत्रों की बिजली भी गुल हो गई थी। जिसे बाद में बहाल कर दिया गया था। वहीं शुक्रवार को भी मसूरी वासियों को बारिश से राहत नहीं मिली। सुबह से बरस रहे बादलों के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पर्यटक भी होटलों में ही कैद रहे। शाम पांच बजे के करीब बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
उधर, बारिश के कारण गांधी चौक के निकट कैंपटी रोड पर एक पुश्ता टूट गया। मसूरी टैक्सी यूनियन महामंत्री सुंदर सिंह पंवार ने बताया कि पुश्ता टूटने से वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। एक वाहन के स्वामी मुकेश ने बताया कि पुश्ता गिरने से ठीक 10 मिनट पहले ही वह गाड़ी से बाहर आए थे। वहीं, पुश्ता गिरने से होटल सवाई के पीछे जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गड्ढे में फंसा पर्यटकों का वाहन
नैनबाग भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश सजवाण ने बताया कि कैंपटी-मूसरी मार्ग को पानी की लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था। तब से इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। शुक्रवार को भी पर्यटकों से भरा एक टैंपो ट्रेवलर इस मार्ग पर गड्ढे में फंस गया। इससे गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र से आए करीब नौ पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी। बड़ी मशक्कत के बाद पर्यटकों ने धक्का देकर वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला।