{"_id":"676f0d72d92598888902e3e4","slug":"mussoorie-ready-for-new-year-celebrations-dehradun-news-c-5-1-drn1013-580373-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नए साल के जश्न के लिए मसूरी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नए साल के जश्न के लिए मसूरी तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों की रानी मसूरी में नए साल की तैयारी पूरी हो गई है। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों में नए साल को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। होटलियर को उम्मीद है कि शहर में बर्फबारी होने पर पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। शहर के अधिकांश होटल एडवांस में बुक हो गए हैं।
उत्तराखंड होटल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि नए साल के लिए प्रदेश भर के बड़े होटलों में 70 फीसदी और अन्य होटलों में पचास फीसदी से अधिक बुकिंग हो गई है। नया साल इस बार वीकेंड पर नही होने के कारण बुकिंग भी कम हुई है। लेकिन बर्फबारी होने पर पहाड़ी क्षेत्रों के होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिल सकता है।
मसूरी होटल एसोसिएशन महासचिव अजय भार्गव ने बताया कि नए साल को लेकर बड़े होटलों में अच्छी बुकिंग मिल रही है, लेकिन छोटे और मझोले होटलों में फिलहाल 40 फीसदी एडवांस बुकिंग मिली है। कहा विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर होटलियर को उम्मीद थी कि अच्छी संख्या में सैलानी मसूरी आएंगे। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कार्निवाल के कार्यक्रम स्थगित हो गए हैं।
विज्ञापन
इसलिए अब शहर में बर्फबारी होने पर पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली से पहुंचे सैलानी मनप्रीत चतुर्वेदी और मीनाक्षी ने कहा कि मसूरी का मौसम ठंडा है, बर्फ देखने के लिए मसूरी आए हैं, लेकिन फिलहाल हल्की बारिश हुई है, बर्फबारी की भी उम्मीद है।