फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News: Girl Beaten Youth in Library chowk video viral

मसूरी: छेड़खानी का आरोप लगाकर युवती ने युवक की जमकर की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 06 Aug 2021 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Aug 2021 11:16 PM IST
सार

शहर में युवती द्वारा युवक को पीटे जाने के मामले का जब वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस हो होश आया और मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Mussoorie News: Girl Beaten Youth in Library chowk video viral
युवती ने युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी शहर में एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। यहां से 10 मीटर की दूरी पर लाईब्रेरी पुलिस चौकी भी है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले का जब वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस हो होश आया और मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


शहर के लाईब्रेरी चौक हवाघर में एक युवती ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक की जमकर धुनाई कर दी। घटना देखकर गांधी चौक पर भीड़ भी लग गई, लेकिन युवती ने आरोपी युवक के बाल पकड़कर जमकर तमाचे जड़े। पूरी घटना में युवक माफी मांगता नजर आया।
विज्ञापन


यह घटना लाईब्रेरी पुलिस चौकी के दस मीटर की दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस को यह दिखाई नहीं दी। इस बारे में जब शहर कोतवाल राजीव रौथाण से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कहा कि यह वीडियो कब का है इसकी भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मसूरी में एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

एसडीएम मनीष कुमार ने शहर के राजमंडी में चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही कई समस्या के निराकरण के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

चौपाल में लोगों ने जाति प्रमाणपत्र, आवास, सफाई सहित कॉलोनी में पुराने पुश्तों से पत्थर गिरने से बने खतरे को एसडीएम से बयां किया। इस पर एसडीएम ने नगर पालिका और लोनिवि को पुश्ते का निरीक्षण कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।

कृष्णा गोदियाल ने राशन कार्ड में बनवाने में समस्या बताई। लोगों ने घरों की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की भी मांग की। सभासद मनीषा खरोला ने कहा कि उनके वार्ड में आवास और पानी की समस्या बनी हुई है। इस पर एसडीएम ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में वैक्सीनेशन की जानकारी लेने के साथ ही लोगों को उज्ज्वला योजना, स्वरोजगार, आयुष्मान योजना आदि की जानकारी भी दी। 

इस दौरान डॉ. प्रदीप राणा, एई टीएस रावत, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक विवेक साह, रमेश बिष्ट, विनोद थपलियाल, सुभाष चंद्र वर्मा, वीरेन्द्र बिष्ट सहित कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed