मसूरी: पालिका कर्मी और युवक के बीच हुई बहस, विवाद बढ़ा तो फिर जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मसूरी के भगत सिंह चौक पर मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। पालिका कर्मी और स्थानीय युवक के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले, जिससे चौक पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विस्तार
मसूरी भगत सिंह चौक स्थित मालरोड बैरियर पर शनिवार सुबह नगर पालिका कर्मचारी और स्थानीय युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। चौक पर काफी देर तक हुई मारपीट के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कुलड़ी पुलिस चौकी ले गई।
नगर पालिका के पिक्चर पैलेस बैरियर पर पालिका कर्मी और स्थानीय युवक के बीच मामुली बात पर बहस हो गई, बहस इतनी बढ़ गई की दोनो पक्षों के बीच जमकर लात घुसे चले, चौक पर जमकर मारपीट हुई, स्थानीय लोगों और बैरियर कर्मचारियों ने दोनो पक्षों के बीच विवाद रोकने की कोशिश की लेकिन मामला शांत नही हुआ, पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ और दोनो पक्षों को कुलड़ी पुलिस चौकी ले गई।
स्कूटर से नीचे उतरने के लिए था कहा
नगर पालिका कर्मचारी किशोर रावत ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह पिक्चर पैलेस स्थित मालरोड बैरियर पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके स्कूटर पर बैठ गया। उन्होंने युवक को स्कूटर से नीचे उतरने के लिए कहा, जिस पर युवक बहस करने लगा और कथित रूप से उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि मारपीट में उनका चश्मा टूट गया और उन्हें चोटें भी आई हैं।
किशोर ने पुलिस की दी लिखित तहरीर में युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया और युवक पर कठोर कार्यवाही की मांग की है । कहा आए दिन कुछ युवक पिक्चर पैलेस चौक पर बेवजह रात दिन घुमते है और लोगों के स्कूटरों पर बैठकर छेड़खानी करते है साथ ही लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे है , इससे शहर का माहौल खराब हो रहा है । उन्होंने कहा कि मालरोड बैरियर पर आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाओं से पालिका कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
ये भी पढे़ं,..गोपेश्वर: एक घंटे आफत की बारिश, सड़कें गदेरे में तब्दील, होटल-दुकानों में घुसा गंदा पानी; बाजार में अफरा तफरी
वहीं युवक स्वराज पंवार ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि वह नगर पालिका के एक कर्मचारी के स्कूटर पर बैठा था , और पालिका कर्मचारी उनके पास आकर उनको स्कूटर तोड़ने की बात कहकर गाली गलौज करने लगा , उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया, पालिका कर्मचारी ने ड्यूटी का रौब दिखाने लगा, पुलिस से पालिका कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए। पुलिस एसएसआई सतेन्द्र भाटी ने कहा कि पालिका कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना के मामले में पालिका कर्मचारी द्वारा लिखित तहरीर प्राप्त हुई है, पुलिस ने मारपीट की घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्यवाही की जा रही है ।