फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mushroom cultivation will be done in Haridwar and Sitarganj jails Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: हरिद्वार और सितारगंज जेल में होगी मशरूम की खेती, सीएम धामी ने बोर्ड बैठक में दिए निर्देश

Fri, 12 Dec 2025 12:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित करने के बात कही। उन्होंने जेलों में बनाए गए उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Mushroom cultivation will be done in Haridwar and Sitarganj jails Uttarakhand News in hindi
बैठक - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को जेल विकास बोर्ड की बैठक में एक जेल एक प्रोडक्ट के विकास पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सितागंज खुली जेल में कच्ची घानी तेल संयंत्र लगाने और सितारगंज व हरिद्वार जेल में मशरूम की खेती की सहमति दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कारागारों में बंद कैदियों के कौशल विकास के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। आईटीआई के माध्यम से जेलों में अलग-अलग ट्रेड के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित करे। उन्होंने जेलों में बनाए गए उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि अधिकारी समय-समय पर जेलों में भोजन की व्यवस्थाएं देखें ताकि कैदियों के भोजन की गुणवत्ता बनी रहे।

विज्ञापन

जेलों में चिकित्सा सुविधा को भी मजबूत करने के निर्देश दिए
बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय कारागार सितारगंज, जिला कारागार अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, उप कारागार हल्द्वानी और रुड़की में लॉंड्री मशीन की स्थापना की जाएगी। जिला कारागार देहरादून और हरिद्वार में इसकी स्थापना से अच्छे परिणाम मिले हैं। जेलों में चिकित्सा सुविधा को भी मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश की खुली जेल सितारगंज में कच्ची घानी सरसों तेल संयंत्र की स्थापना व सितारगंज और हरिद्वार जेल में मशरूम फार्मिंग की भी सहमति दी गई।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  टीपीएस गुजरात, महाराष्ट्र की तर्ज पर बिना बजट बसेंगे नए शहर, टाउन प्लानिंग स्कीम पर कैबिनेट की मुहर

बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कारागार हरिद्वार, अल्मोड़ा, केंद्रीय कारागार सितारगंज और उपकारागार हल्द्वानी में बेकरी यूनिट की स्थापना से लगभग 12 लाख रुपये आय हुई है। सितारगंज खुली जेल में गोशाला की स्थापना से 10 लाख रुपये की आय हुई है। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगोली, एडीडी जेल अभिनव कुमार, सचिव सी रविशंकर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed