फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder of Tripura student tragic, government will ensure strict punishment to the culprits: BJP

त्रिपुरा के छात्र की हत्या दुखद, दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी सरकार : भाजपा

Mon, 29 Dec 2025 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Murder of Tripura student tragic, government will ensure strict punishment to the culprits: BJP
- प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, विपक्ष की राजनीतिक बयानबाजी से हो रहा नुकसान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए, शीघ्र दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की उम्मीद जताई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमारी सरकार राज्य की एजुकेशन हब छवि के प्रति गंभीर है। कड़े कदम उठाए जाएंगे। वहीं, राहुल गांधी सहित सभी पक्षों से राजनीतिक बयानबाजियों से दूर रहने का आग्रह किया है।
भट्ट ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के छात्र के साथ हुई दर्दनाक वारदात को लेकर उत्तराखंडवासी बहुत दुखी हैं। क्योंकि राज्य और विशेषकर राजधानी देहरादून में बड़ी संख्या में देश-विदेश के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिसमें अब तक, बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में प्राप्त शिक्षा के कारण हमें एजुकेशन हब का दर्जा प्राप्त हुआ हैए लेकिन त्रिपुरा के हमारे बच्चे के साथ हुई इस घटना से हम सभी गमगीन और चिंतित हैं। हमारी सरकार इसे पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई कर रही है। भट्ट ने कहा कि इंसानियत और देवभूमि की छवि पर दाग लगाने वाले ऐसे सभी दोषियों को सख्त सजा के लिए कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से माफी मांगते हुए कहा, पार्टी एवं सरकार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह उनके साथ है। दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के साथ ही सरकार ये भी सुनिश्चित करेगी कि आगे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने सभी पक्षों से इस संवेदनशील घटना पर बयान देते हुए सावधानी बरतने का आग्रह किया। विशेषकर कांग्रेस और राहुल गांधी की चिंता को राजनीतिक बताते हुए कहा, प्रत्येक मुद्दे पर क्षेत्रवाद, जातिवाद पर बांटने की कोशिश उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed