फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder, Beheaded body of pregnant woman found in sack near Raj Bhavan

खौफनाक: कूड़ा बीन रही महिलाओं को बोरे में मिला गर्भवती का शव, सिर कटी लाश देख कांप उठी रूह, दफन है राज

Fri, 10 Jun 2022 08:39 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 08:39 AM IST
सार

पुलिस ने मामला ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देखा गया। आसपास के क्षेत्रों में प्रेम प्रसंगों के विवादों की जानकारी भी ली गई। मौजूदा समय में इस लाश की शिनाख्त होना लगभग नामुमकिन है। लिहाजा, कागजी तलाश ही जारी है।

विज्ञापन
Murder, Beheaded body of pregnant woman found in sack near Raj Bhavan
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में सिर कटी लाश का राज अब भी उसे मारने वाले के सीने में दफन है। युवती आठ माह की गर्भवती भी थी। शरीर पर अन्य निशान आदि के बारे में भी खूब जानकारी की गई लेकिन लाख कोशिश के बाद भी पुलिस उसकी नौ वर्षों में शिनाख्त नहीं करा पाई है।

विज्ञापन


पुलिस के गुमशुदा रजिस्टर में आज भी उसका नाम सिर कटी लाश है। मामला राजधानी के हाई सिक्योरिटी कैंट क्षेत्र में राजभवन के पास जंगल का था। यहां रोजाना कई महिलाएं कूड़ा बीनने आती थीं। इनमें से बीना और कुंती नाम की महिलाओं ने यहां एक बोरा देखा तो उसका मुंह खोल दिया।
विज्ञापन


बोरे का मुंह खुलते ही एक हाथ बाहर आया। यह देखते ही दोनों के होश उड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि वह एक युवती की लाश थी, जिसका सिर गायब था। महिला के हाथों और पैर के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

72 घंटे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ

72 घंटे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती आठ माह की गर्भवती है। पुलिस ने क्षेत्र की करीब 250 गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड चेक किए। आसपास के अस्पतालों में भी जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आसपास के जिलों में इसकी फोटो भेजकर जानकारी जुटानी चाही।

लाश की शिनाख्त होना लगभग नामुमकिन

मामला ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देखा गया। आसपास के क्षेत्रों में प्रेम प्रसंगों के विवादों की जानकारी भी ली गई। मौजूदा समय में इस लाश की शिनाख्त होना लगभग नामुमकिन है। लिहाजा, कागजी तलाश ही जारी है। युवती को डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के रजिस्टर में नौ साल पहले सिर कटी लाश नाम मिला था।

ये भी पढ़ें...Achievement: दुनियाभर में छाए छोटे से गांव बरोटीवाला के दो युवा, कभी एक-एक लाइक के लिए तरसे, आज बनाया ऐसा मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed