Achievement: दुनियाभर में छाए छोटे से गांव बरोटीवाला के दो युवा, कभी एक-एक लाइक के लिए तरसे, आज बनाया ऐसा मुकाम
21 वर्षीय दो युवाओं ने छोटे-छोटे वीडियो यूट्यूब पर डालकर अपने चैनल ‘झोपड़ी के’ की शुरुआत की थी। दोनों युवा वीडियो पर लाइक मिलने का इंतजार करते थे। आज मौजूदा समय में उनके चैनल के दस लाख सब्सक्राइबर्स हैं। दुनियाभर के लोग उनकी वीडियो को देखते हैं।
-
- 2
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरोटीवाला निवासी दो छात्रों के वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं। शुरू में छोटी-छोटी वीडियो यूट्यूब पर डालकर एक-एक लाइक पर खुश होने वाले दोनों युवाओं के यूट्यूब चैनल ‘झोंपड़ी के’ इस समय दस लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
अब यूट्यूब इनके चैनल को गोल्डन प्ले बटन से सम्मानित करने जा रहा है। कहते हैं कि कामयाबी को समय, क्षेत्र, उम्र जैसी बाधाओं में नहीं बांधा जा सकता है। यदि लगन और मेहनत से कोई काम किया जाए तो हर बाधा को पार करके अपने लक्ष्य को भेदने में कामयाब हुआ जा सकता है।
यह साबित किया है विकासनगर के छोटे से गांव बरोटीवाला में रहने वाले अंकित मल्ल और मोहित रतूड़ी ने। हाल ही में डाकपत्थर डिग्री कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल करने वाले इन 21 वर्षीय युवाओं ने छोटे-छोटे वीडियो यूट्यूब पर डालकर अपने चैनल ‘झोंपड़ी के’ की शुरुआत की थी।
अपने चैनल को आगे बढ़ाने में जुटे युवा
यह वह समय था, जब दोनों युवा वीडियो पर मिलने वाले लाइक का इंतजार करते थे। मौजूदा समय में उनके चैनल के दस लाख सब्सक्राइबर्स हैं। दुनियाभर के लोग उनकी वीडियो को देखते हैं। फिलहाल दोनों युवा प्रोफेशनल तरीके से हल्के-फुल्के मूड के वीडियो बनाकर अपने चैनल को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। बताते चलें कि यूट्यूब के माध्यम से किसी भी चैनल के एक लाख सब्सक्राइबर्स होने पर उसे सिल्वर प्ले बटन, दस लाख सब्सक्राइबर्स होने पर गोल्ड प्ले बटन देने की व्यवस्था है। अंकित और मोहित का कहना है कि उनके चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या दस लाख की सीमा को पार कर चुकी है। अब उन्हें यह अवार्ड जल्द मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें...Recruitment: इन पदों के लिए शुरू हुई भर्ती, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन