{"_id":"5d8d1ae78ebc3e93dd48f089","slug":"municipality-team-seized-10-kg-of-polythene-vikas-nagar-news-drn320884484","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की टीम ने जब्त की 10 किलो पॉलिथिन, दो किलो डिस्पोजल गिलास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की टीम ने जब्त की 10 किलो पॉलिथिन, दो किलो डिस्पोजल गिलास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। पालिका की टीम ने बृहस्पवितार को विकासनगर बाजार में छापे मारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 10 किलो पॉलीथीन और दो किलो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। अभियान से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति मची रही। पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर 10 और गदंगी फैलाने पर चार लोगों के चालान काटे गए। कुल 2800 रुपये के राजस्व की वसूली की गई। टीम ने व्यापारियों को आगे से पॉलिथीन बेचने और गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेेतावनी दी।
टीम प्रभारी और स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र राय की अगुवाई में पालिका कर्मचारियों ने बाबूगढ़ चुंगी से डाकपत्थर रोड तक छापेमारी अभियान चलाया। स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र राय ने बताया कि दो अक्तूबर से पूरे पालिका क्षेत्र में पॉलिथीन को पूर्ण रूप से बैन कर दिया जाएगा। इसके बाद यदि कोई पॉलिथीन में सामान बेचता और खरीदता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड वसूला जाएगा। कहा कि पालिका को स्वच्छ और सुंदर रखना सभी की जिम्मेदारी है। टीम में नवनीत गुप्ता, सुनील, रविकांत, जगमोहन रावत, अनिल आदि शामिल रहे।