फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal Corporation will implement Dairy Act, will tighten the screws on those who spread dirt

नगर निगम लागू करेगा डेयरी एक्ट, गंदगी फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 09 Jun 2022 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will implement Dairy Act, will tighten the screws on those who spread dirt
डेयरी से निकलने वाली गंदगी फैलाने और पशुओं को सड़कों पर छोड़ने वालों पर नगर निगम अब सख्ती के मूड में है। इसके लिए निगम अपना डेयरी एक्ट लागू करने जा रहा है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस एक्ट (नगर निगम डेयरी उपविधि रेगुलेशन अधिनियम-2022) संबंधी प्रस्ताव पास हुआ था।
विज्ञापन

इसके क्रम में अब ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसके बाद जल्द इसे लागू भी किया जाएगा। प्रदेश में डेयरी संचालकों के लिए कोई रेगुलेशन एक्ट नहीं है। यही कारण है कि डेयरियों का कहीं रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो पाता है। शहर में कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर डेयरी से निकलने वाले गोबर को नालियों में बहाया जाता है। पशुओं को ऐसे ही सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। कोई नियम न होने के कारण केवल गंदगी फैलाने पर डेयरी संचालकों की इस हरकत पर उनका अधिकतम पांच हजार रुपये तक ही चालान किया जा सकता है।
विज्ञापन

लेकिन एक्ट होने से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी। निगम की पिछली बोर्ड बैठक में एक्ट को लाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। अब विशेषज्ञों ने इसका ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। इस एक्ट में सभी तरह की अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई के प्रावधान मौजूद होंगे। इससे उनका चालान, लाइसेंस निरस्तीकरण और अन्य कार्रवाई की जा सकेंगी। निगम प्रशासन को उम्मीद है कि इससे कई तरह के लाभ भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं से हटा देते हैं टैग
पशुओं के मालिक की पहचान के लिए पशुपालन विभाग पशुओं के कानों में टैग लगाता है, लेकिन इनके मालिक चालाकी से इन टैग को हटाकर पशु को आवारा छोड़ देते हैं। इससे पहचान नहीं हो पाती कि यह पशु किसका है। एक्ट लागू होने के बाद नगर निगम की इस तरह की पहचान की व्यवस्था भी करेगा।
रिहायशी इलाकों में बढ़ रहीं डेयरियां
नगर निगम क्षेत्र में डेयरियां लगातार बढ़ रही हैं। पहले जो क्षेत्र दूर दराज के माने जाते थे, अब वह निगम क्षेत्र में आ गए हैं। यहां पर आबादी बढ़ने लगी है। ऐसे में पहले के अलावा अब नई डेयरियां भी धड़ल्ले से खोली जा रही हैं। निगम प्रशासन के अनुसार, शहर क्षेत्र में तकरीबन 500 से ज्यादा डेयरियां हैं। इनसे निकलने वाली गंदगी नालियों में बहा दी जाती है। इससे प्रदूषण होता है, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी।

नगर निगम बोर्ड बैठक में एक्ट लाने का प्रस्ताव पास किया गया था। अब इसका ड्राफ्ट लगभग तैयार हो चुका है। जल्द ही नोटिफिकेशन के बाद इसके लागू करने पर विचार किया जा रहा, ताकि शहर में डेयरी संचालकों की अनियमितताओं पर कार्रवाई की जा सकेगी।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed