फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   municipal corporation chalan 15 people for water logging.

पानी जमा रखने पर 15 लोगों के काटे चालान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation chalan 15 people for water logging.
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सरकारी दफ्तर परिसर के आसपास पानी जमा रखने पर नगर निगम की टीम ने 15 लोगों के चालान काटे। साथ ही 10,900 का जुर्माना भी वसूला। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि अगर जिसके भी घर में पानी जमा मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। उन्होंने यमुना कॉलोनी, गोविंदगढ़, विजय पार्क, वसंत विहार, इंदिरा नगर और सीमाद्वार के लगभग 1220 व्यापारिक प्रतिष्ठानों और शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने लोगों को डेंगू से बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घर के आसपास किसी भी जगह जमा होने वाला पानी डेंगू के मच्छर पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत कम पानी में भी डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं, जिनसे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि लोग नियमित तौर पर अपने कूलर, फ्रिज के बॉक्स, गमलों और छत पर रखे हुए सामान का निरीक्षण करते रहें। उनमें अगर पानी जमा है तो उसे तुरंत साफ करते रहें। इसके अलावा अगर सड़क या घर के परिसर या मोहल्ले में कहीं ऐसी जगह है, जहां पानी को साफ नहीं किया जा सकता तो वहां नियमित रूप से दवा का छिड़काव करें। अधिक बारिश होने के कारण कर्मचारियों को बीच में ही अभियान खत्म कर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान सभी नोडल अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल, संजय कुमार, बिजल दास, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह, उक्त सभी वार्डों के सफाई नायक, सफाई निरीक्षक और टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed