फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal Corporation bulldozers demolish illegal bridge over Rispana River

Dehradun News: रिस्पना नदी पर बने अवैध पुल पर चला निगम कर बुल्डोजर

Wed, 03 Jun 2026 08:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 03 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation bulldozers demolish illegal bridge over Rispana River
काठबंगला क्षेत्र में रिस्पना नदी पर इस तरह बनाया गया था अवैध पुल। स्त्रोत नगर निगम
-पूर्व पार्षद उर्मिला थापा ने की थी मामले की शिकायत
विज्ञापन

-काठबंगला क्षेत्र में बना दिया गया था यह पुल, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
देहरादून। काठबंगला क्षेत्र में रिस्पना नदी पर बने अवैध पुल को नगर निगम की टीम ने ढहा दिया। काठबंगला क्षेत्र में इस पुल का निर्माण बिना अनुमति के कुछ लोगों ने अपनी सहूलियत के लिए किया था। मामला जब नगर निगम के संज्ञान में आया तो बुधवार को इसे ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि यह पुल बनाया किसने था। उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह ने बताया कि किसी ने काठबंगला से ऊपर नदी को पार करने के लिए अवैध रूप से पुल का निर्माण किया था। पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता उर्मिला थापा ने इसकी शिकायत नगर निगम को की। इसके बाद बुधवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची। पुल किसने बनाया और इसका फायदा किसको मिलना था इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। इसलिए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जाएगी।
---
सिंचाई विभाग को अब तक नहीं जानकारी
नदी पर बने इस अवैध पुल को अब तोड़ तो दिया गया लेकिन सिंचाई विभाग को इसके बारे में अब तक जानकारी नहीं है। जबकि, नदियों पर अतिक्रमण की निगरानी की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के पास ही है।
विज्ञापन

---
अतिक्रमण पर भी चला चाबुक, सामान जब्तीकरण के साथ किया चालान
नगर निगम की टीम ने इसके अलावा भी शहर में कई जगह अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। सड़क से लेकर फुटपाथ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। टीम ने तपोवन रोड और लक्खीबाग से दो ट्रक सामान जब्त किया गया। विभिन्न मामलों में करीब 11 हजार रुपये के कई चालान भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed