फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   municipal corporation

अपनी जमीनों के प्रति निगम लापरवाह

Tue, 01 Apr 2014 03:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation

देहरादून में नगर निगम की बेशकीमती जमीनों पर धड़ाधड़ कब्जे हो रहे हैं लेकिन नगर निगम है कि मूकदर्शक बना हुआ है।

विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि निगम को मालूम नहीं है। जमीनों पर कब्जा शुरू होते हैं निगम के पास लोग शिकायतें लेकर पहुंच जाते हैं लेकिन निगम कार्रवाई करने से बचता रहता है। बहुत हुआ तो निगम के अधिकारी आदेश जारी कर चुप बैठ जाते हैं।

निगम को नहीं कहां है कितनी जमीन
नगर निगम के पास शहर में लगभग ढाई सौ हेक्टेयर के करीब भूमि है। जिसमें से एक चौथाई जमीन पर विभिन्न लोगों ने कब्जा कर रखा है। चौंकाने वाली बात यह है कि निगम को खुद नहीं पता कि उसकी कितनी जमीन कहां पर है।
विज्ञापन


मेयर विनोद चमोली ने बताया कि एक प्राइवेट कंपनी से निगम की जमीनों का सर्वे कराया जाएगा। अनुमान है कि इस सर्वे पर करीब 45 लाख रुपए का खर्च आएगा।

कई बीघा जमीन कब्जा ली
न्यू कैंट रोड पर एक बिल्डर आवासीय अपार्टमेंट बना रहा है। नगर निगम को शिकायत मिली कि उसने निगम की कई बीघा जमीन कब्जा ली है।

इसकी जांच हुई तो आरोप सही साबित हुआ। उसके बाद मामला ठंडा बस्ते में चला गया। कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा किया तो कमेटी बनाई गई जो जांच कर रही है।

काट दिए कई पेड़
राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास एक एनआरआई परिवार ने निगम की कई बीघा जमीन दबा ली है। पहले जमीन के तीन तरफ से ऊंची दीवार का निर्माण किया फिर कई पेड़ काट दिए। कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने इस मामले में भी कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी के पीछे स्थित इंदरपुर गांव में नगर निगम की काफी जमीन है। कुछ माह पूर्व भूमाफिया इस जमीन पर दुकानें बनाने लगे तो इसकी सूचना निगम को दी गई।


भूमाफिया ने जमीन के चारों ओर बड़े टीन शीट लगा दिए ताकि किसी को कुछ पता न चले। हालांकि, उस समय निगम की टीम ने काम को रुकवा दिया था, लेकिन इन दिनों निर्माण फिर शुरू हो गया है। लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन निगम चुप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed