फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal Commissioner takes a tough stance on issues at the Sheeshambada plant; orders acceleration of waste disposal

Dehradun News: शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण में तेजी के निर्देश

Sat, 25 Jul 2026 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner takes a tough stance on issues at the Sheeshambada plant; orders acceleration of waste disposal
देहरादून। शीशमबाड़ा स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट से जुड़ी समस्याओं के समाधान और कूड़ा निस्तारण में तेजी लाने को लेकर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों और प्लांट संचालित करने वाली कंपनी को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि लंबे समय से प्लांट पर जमा कूड़े का वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लांट संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में प्लांट संचालन से जुड़ी तकनीकी एवं पर्यावरणीय कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पछवादून संयुक्त समिति द्वारा उठाई गई मांगों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। स्थानीय लोगों की आपत्तियों और सुझावों को ध्यान में रखते हुए शीशमबाड़ा प्लांट के स्थानांतरण के लिए उपयुक्त भूमि चयन की प्रक्रिया को तेज करने पर सहमति बनी। साथ ही स्थानांतरण की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, पछवादून संयुक्त समिति के सदस्य, प्लांट संचालित करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। राजेंद्र गंगसारी, अमित अग्रवाल, अरुण कुमार, उमा देवी पंवार और नीना गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव नगर आयुक्त के समक्ष रखे। नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed