फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal commissioner reprimanded the officials for cleanliness

Dehradun News: सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Wed, 07 May 2025 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner reprimanded the officials for cleanliness
राजधानी में बदहाल सफाई व्यवस्था के मामले में नगर आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने लापरवाहीं पर अधिकारियों को फटकार लगाई साथ ही स्मार्ट सिटी को जल्द से जल्द कारगी ट्रांसफर स्टेशन पर काम पूरा करने और कूड़ा उठान व्यवस्था की निगरानी करने वाली कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन




मंगलवार को नगर आयुक्त नमामी बंसल ने आगामी बरसात के सीजन और शहर में सफाई व्यवस्था के चलते बैठक ली। बैठक में पीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी, एनएच के अधिकारी भी शामिल हुए। इसके अलावा शहर में कूड़ा उठाने वाली कंपनी सनलाइट और कूड़ा उठान व्यवस्था की निगरानी करने वाली दोनों कंपनियों को भी बैठक में बुलवाया गया। बैठक में नगर आयुक्त ने आगामी बरसात के चलते कहा कि नगर निगम नाले-नालियों और नदियों की सफाई अभियान चला रहा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कारगी चल रहा मैकेनाइज्ड कूड़ा ट्रांसफर का काम पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कारगी से कूड़ा उठाकर शीशमबाड़ा भेजने वाली कंपनी के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर कारगी ट्रांसफर स्टेशन पर कूड़े का बैकलॉग खत्म किया जाए। साथ ही कहा कि डोर-टू-डोर से कूड़ा एकत्रीकरण रोजाना होना चाहिए। नगर आयुक्त ने शहर में कूड़ा उठान व्यवस्था की निगरानी कर रही पीएमसी को सख्त लहजे में नगर आयुक्त ने व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed