फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mumbai passenger Kidnapping from Jolly Grant Airport Four Accused Arrested 

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से किया मुंबई के कारोबारी का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jul 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Mumbai passenger Kidnapping from Jolly Grant Airport Four Accused Arrested 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई के कारोबारी को पहले फ्लाइट का टिकट भेजकर देहरादून बुलाया और फिर जौलीग्रांट हवाई अड्डे के बाहर से उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने कारोबारी को सहारनपुर में आम के बाग में बंधक बनाकर रखा और परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती भी ली।

विज्ञापन


इसके बाद और फिरौती मांगे जाने पर कारोबारी के परिजनों ने मुंबई में पुलिस से शिकायत कर दी। मुंबई पुलिस की सूचना पर देहरादून की डोईवाला पुलिस हरकत में आई और चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अब भी फरार है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कारोबारी को अपने साढ़े सात लाख रुपये वसूलने के लिए अगवा किया था।  
विज्ञापन


अपहरण के इस मामले का बुधवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुजीद अहमद शेख कतर में कंस्ट्रक्शन का काम करता है। मुजीद की थानाभवन (शामली) निवासी शोएब से जान पहचान थी। जून में शोएब ने शेख को फोन किया कि वह उसे देहरादून और इसके आसपास एक बाग ठेके पर दिला देगा, जिससे वह आम का एक्सपोर्ट कतर को कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शेख ने शोएब से 30 जून को देहरादून आने के बात कही। इसके लिए शोएब ने शेख को फ्लाइट का टिकट भी भेजा। शेख मुंबई से फ्लाइट से 30 जून की शाम छह बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतर गए। 

यहां जब शोएब व उसके साथी नहीं दिखे तो वे टैक्सी लेकर दून के लिए चल दिए। इसी बीच शोएब का फोन आया और हवाई अड्डे के बाहर से उसे कार में बैठाकर अपने साथ सहारनपुर के मिर्जापुर स्थित एक आम के बाग में ले गया। 

इस बीच शोएब व उसके साथियों ने व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल के माध्यम से उसकी परिजनों से बात भी कराई और फिरौती मांगी। फिरौती की एक लाख रुपये की रकम परिजनों ने शोएब के खाते में जमा कर दी, लेकिन शोएब तीन लाख रुपये और मांगने लगा। इस पर शेख के बेटे मुजाहिद शेख ने मुंबई के थाना चूनाभट्टी में तहरीर दी। इसके आधार पर मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर दून पुलिस से संपर्क किया। 

एसएसपी ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन व मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों के मिर्जापुर में होने का पता चला। डोईवाला कोतवाली के दारोगा मनमोहन नेगी व उनकी टीम ने मिर्जापुर स्थित बाग में दबिश देकर चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर शेख को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। 

ये किए गिरफ्तार 
1. शोएब निवासी जलालाबाद थानाभवन शामली। 
2. दानिश अली निवासी बेहट, सहारनपुर। 
3. शाहबाज निवासी जी बिल्डिंग शामली। 
4. रईस निवासी बेहट, सहारनपुर (बाग का मालिक)।
5. सोनू नाम पता अज्ञात। (बाग के मालिक का साथी, फरार)। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed