IPL: ट्रॉफी संग बदरीनाथ आएंगे मुंबई इंडियंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल फतह करने वाली मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न सोमवार को बदरीनाथ धाम में भी मनाया गया।
बदरीनाथ में मुंबई इंडियंस के मालिक अंबानी परिवार कुछ दिन पूर्व मैच का फाइनल जीतने की मनौती को लेकर बदरीनाथ पहुंचे थे। फाइनल पर कब्जा करने के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र हरिअनंत ने बदरीनाथ के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह को मोबाइल फोन से मैसेज कर उन्हें जीत के बारे में बताया।
लिखा कि वह जल्द ही जीत की ट्रॉफी लेकर बदरीनाथ में मत्था टेकने आएंगे। दो दिन पूर्व बदरीनाथ पहुंचे हरिअनंत ने बीकेटीसी को एक बोलेरो धाम में यहां-वहां जाने के लिए देने का वायदा किया था।
बदरीनाथ के आशीर्वाद से मिली है जीत
अपनी मां, दादी और बुआ के साथ कुछ दिन पहले धाम पहुंचने पर हरिअनंत ने कहा था कि आईपीएल जीत जाएंगे तो दो बोलेरो देंगे। फोन से मैसेज में उन्होंने दो बोलेरो देने की बात भी कही।
वहीं, मुंबई इंडियन की जीत पर बदरीनाथ के लोगों ने भी खुशी जताई। बदरीनाथ निवासी बदरी प्रसाद, विकास जुगरान और विनोद नवनी का कहना है कि बदरीनाथ में मांगी गई मनौती जरूर पूर्ण होती है।
बई इंडियंस टीम की जीत से लोगों की बदरीनाथ में आस्था बढ़ी है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे भेजे गए मैसेज में हरिअनंत ने कहा है कि यह जीत बदरीनाथ के आशीर्वाद से मिली है।