फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mumbai indians will come badrinath with winning trophy.

IPL: ट्रॉफी संग बदरीनाथ आएंगे मुंबई इंडियंस

Wed, 27 May 2015 10:47 AM IST
प्रमोद सेमवाल/ अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 27 May 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
mumbai indians will come badrinath with winning trophy.

आईपीएल फतह करने वाली मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न सोमवार को बदरीनाथ धाम में भी मनाया गया।

विज्ञापन


बदरीनाथ में मुंबई इंडियंस के मालिक अंबानी परिवार कुछ दिन पूर्व मैच का फाइनल जीतने की मनौती को लेकर बदरीनाथ पहुंचे थे। फाइनल पर कब्जा करने के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र हरिअनंत ने बदरीनाथ के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह को मोबाइल फोन से मैसेज कर उन्हें जीत के बारे में बताया।

लिखा कि वह जल्द ही जीत की ट्रॉफी लेकर बदरीनाथ में मत्था टेकने आएंगे। दो दिन पूर्व बदरीनाथ पहुंचे हरिअनंत ने बीकेटीसी को एक बोलेरो धाम में यहां-वहां जाने के लिए देने का वायदा किया था।

विज्ञापन

बदरीनाथ के आशीर्वाद से मिली है जीत

mumbai indians will come badrinath with winning trophy.

अपनी मां, दादी और बुआ के साथ कुछ ‌दिन पहले धाम पहुंचने पर हरिअनंत ने कहा था कि आईपीएल जीत जाएंगे तो दो बोलेरो देंगे। फोन से मैसेज में उन्होंने दो बोलेरो देने की बात भी कही।

वहीं, मुंबई इंडियन की जीत पर बदरीनाथ के लोगों ने भी खुशी जताई। बदरीनाथ निवासी बदरी प्रसाद, विकास जुगरान और विनोद नवनी का कहना है कि बदरीनाथ में मांगी गई मनौती जरूर पूर्ण होती है।

बई इंडियंस टीम की जीत से लोगों की बदरीनाथ में आस्था बढ़ी है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे भेजे गए मैसेज में हरिअनंत ने कहा है कि यह जीत बदरीनाथ के आशीर्वाद से मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed