फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   multan jot yatra start on sunday.

विख्यात मुल्तान जोत यात्रा आज से, हरिद्वार पहुंचे हजारों मुल्तानी

Sun, 07 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 07 Aug 2016 12:29 AM IST
सार

  • हजारों पिचकारियों में दूध भरकर गंगा मैया में छोड़ेंगे
  • हजारों पुण्य जोतों के साथ विशाल जोत गंगा में होगी प्रवाहित 

विज्ञापन
multan jot yatra start on sunday.
देश भर में रह रहे मुल्तानी इस जोत महोत्सव में पहुंचते हैं। - फोटो : file photo

विस्तार

प्रतिवर्ष सावन के महीने निकलने वाली मुल्तान जोत यात्रा रविवार को हरिद्वार में शुरू होगी। देश भर में रहने वाले हजारों मुल्तानी शनिवार से यहां पहुंचने लगे हैं। उत्तरी हरिद्वार में कई स्थानों पर भगवती के कुंडीय यज्ञ और रामायण पाठ प्रारंभ हो गए हैं।

विज्ञापन


अखिल भारतीय युवा मुल्तान संगठन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागपाल ने बताया कि रविवार सुबह हरकी पैड़ी पर गंगा मैया के साथ दूध से होली खेलेंगे। मुल्तानी स्त्री पुरुष छोटी-छोटी हजारों पिचकारियों में दूध भरकर गंगा मैया में छोड़ेंगे।
विज्ञापन


सामूहिक स्नान के साथ मंगल गीत गाते हुए डेरों पर वापसी होगी। शनिवार को शुरू हुए हवन और मानस पाठों का समापन सांयकालीन जोत यात्रा निकलने से पहले हो जाएगा। समूचे नगर को सौ से अधिक तोरणद्वारों से सजाया गया है। आरती के बाद हजारों पुण्य जोतें फूलों के दोनों में रखकर गंगा मैया में प्रवाहित की जाएगी। मुल्तानियों द्वारा लाई गई विशाल जोत अंत में प्रवाहित होगी। उस दौरान हरकी पैड़ी पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा शनिवार को ऋषिकेश पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, प्रो. जगदीश मुखी, टीवी सीरियल कलाकार अमित बिग बी, अन्ना का रूप पेश करने वाले एसएन शाह नकवी रविवार सुबह पहुंचेंगे। याद रहे कि भक्त रूप चंद ने वर्तमान पाकिस्तान में रह रहे मुल्तान शहर से पहली जोत यात्रा वर्ष 1911 में निकाली थी। तब से यह यात्रा प्रति वर्ष निकाली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed