फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mukhyamantri Swarojgar Micro Yojana: 50 percent subsidy will be given to start small business in Uttarakhand

मुख्यमंत्री स्वरोजगार अति सूक्ष्म योजना: उत्तराखंड में छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी

Tue, 27 Jul 2021 11:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jul 2021 11:07 AM IST
सार

शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी फड़ी और फेरी विक्रेताओं के आजीविका के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना लागू की है।

विज्ञापन
Mukhyamantri Swarojgar Micro Yojana: 50 percent subsidy will be given to start small business in Uttarakhand
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। जल्द ही प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वरोजगार अति सूक्ष्म (नैनो) योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए उद्योग विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। व्यवसाय के लिए बैंक से 10 हजार ऋण लेने पर पांच हजार सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार अति सूक्ष्म योजना तैयार की है।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी फड़ी और फेरी विक्रेताओं के आजीविका के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना लागू की है। अब प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यवसाय के माध्यम से रोजगार की योजना बनाई है। कोविड महामारी में काफी संख्या में राज्य के प्रवासी वापस अपने गांव लौटे हैं। जिसमें अधिकतर लोग अपना रोजगार छोड़ कर आए हैं। ऐसे लोगों को योजना में स्वरोजगार शुरू करने का मौका मिलेेगा। 
विज्ञापन


उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार अति सूक्ष्म योजना को जल्द शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर दी है। योजना में छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम 10 हजार का ऋण मिलेगा। जिसमें पांच हजार या 50 प्रतिशत सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में ये व्यवसाय कर सकते हैं शुरू
नैनो योजना में सब्जी, फल विक्रेता, फास्ट फूड, चाय, पकौड़े, ब्रेड, अंडे की बिक्री, पलम्बर, टेलर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटी पार्लर, इंब्रायड्री, सिलाई-बुनाई, बुक बाइडिंग, स्क्रीन प्रिटिंग, पेपर मैच क्राफ्ट, धूप अगरबत्ती निर्माण, रिंगाल कार्य, पेपर बैग निर्माण, कैंडिल निर्माण, मशरूम की खेती, डेयरी, मशीन रिपेयर, फूल विक्रेता, कार वाशिंग, बेकरी, कारपेंट्री, लौहारगिरी समेत अन्य सूक्ष्म व्यवसाय शुरू कर रोजगार हासिल कर सकते हैं।


डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तर पर समिति 
योजना को सुचारु रूप से क्रियान्वित करने के लिए जिला स्तर पर समितियां बनाई जाएगी। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक, जिला महाप्रबंधक उद्योग, राष्ट्रीयकृत बैंकों के प्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी, उद्योग विभाग की ओर से नामित संस्था के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed