भगवान बदरीश के चरणों में शीश नवाने बहू के साथ पहुंचे मुकेश अंबानी, 51 लाख रुपए किए दान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी होने वाली बहू श्लोका मेहता के साथ गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और 20 मिनट तक मंदिर में पूजा अर्चना की।
मुकेश अंबानी सुबह करीब साढ़े 8 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां से वह 8 बजकर 50 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और 20 मिनट तक पूजा की। उन्होंने बदरी केदार मंदिर समिति को 51 लाख रुपए भी दान किए।
बता दें कि मुकेश अंबानी हर साल बदरीनाथ धाम जरूर आते हैं। भगवान बदरी में उनकी अगाध आस्था है। वह अक्सर बदरीनाथ मंदिर के लिए दान कर्म करते रहते हैं। उन्होंने धाम में आने वाले भक्तों के लिए तमात तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
'स्वदेश' के मेला राम पहुंचे बदरीनाथ धाम
वहीं उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। वह 'स्वदेश' में शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुके हैं। बुधवार को बदरीनाथ दर्शन के दौरान उनके साथ उनकी मां विद्यावती, पत्नी सुशीला, बेटा जयादित्य और बेटी लक्ष्मी मौजूद रहीं।
वहीं उन्होंने मंदिर में शयन कालीन आरतियों में भी हिस्सा लिया। अभिनेता अपने प्रसंशकों से भी मिले। उनके साथ सेल्फी खिंचाने वालों की होड़ रही। उनके पंडित मुन्नू मिर्जापुरी भी उनके साथ मौजूद थे।