फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mukesh ambani give proposal for uttarakhand development to cm trivendra

उत्तराखंड को रिलायन्स इंडस्ट्रीज का तोहफा, मुकेश अंबानी ने सीएम के सामने रखे ये प्रस्ताव

Wed, 29 Aug 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Mukesh ambani give proposal for uttarakhand development to cm trivendra
Mukesh ambani

मुंबई में रोड-शो के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट की। दोनों के बीच उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने डिजिटल उत्तराखंड, आर्गेनिक खेती, आतिथ्य के क्षेत्र में विशेष रुचि जाहिर की। अंबानी ने डिजिटल उत्तराखंड में सहयोग के लिए प्रस्ताव देते हुए कहा कि जिओ के माध्यम से उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र में मोबाइल व नेट कनेक्टिविटी दी जा सकती है। उन्होंने राज्य के स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों को नेट कनेक्टिविटी से जोड़ने का प्रस्ताव दिया व आर्गेनिक उत्पादों के भंडारण व कोल्ड स्टोरेज सुविधा के सहयोग की इच्छा जताई।
विज्ञापन


अंबानी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड, प्रकृति का अनुपम उपहार है। इसकी सुंदरता स्विट्जरलैंड से भी बढ़कर है। केवल इसे दुनिया के सामने लाए जाने की जरूरत है। उत्तराखंड को पर्यटन के सर्वश्रेष्ठ गंतव्य के तौर पर विकसित किया जा सकता है। उन्होंने पर्यटन व आतिथ्य के क्षेत्र में भी निवेश के लिए इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी ने कहा कि उत्तराखंड में जैविक सब्जियों व हर्बल उत्पादों की भी काफी संभावनाएं हैं। इसके लिए उन्होंने बेक एंड चैन विकसित करने में सहयोग का भी प्रस्ताव दिया। प्रदेश में रिलायंस फाउंडेशन के कार्यों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर उन्होंने केदारनाथ की तर्ज पर ही बदरीनाथ के विकास में सहयोग की बात कही।

आर्थिक राजधानी से आध्यात्मिक राजधानी में हो निवेश : त्रिवेंद्र रावत

Mukesh ambani give proposal for uttarakhand development to cm trivendra
trivendra singh rawat

उत्तराखंड सरकार की ओर से मुंबई में डेस्टिनेशन उत्तराखंड-इन्वेस्टर्स समिट के तहत बुधवार को रोड-शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्यमियों से मिलकर उन्हें उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं व राज्य सरकार की ओर से औद्योगिक विकास के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुम्बई देश की आर्थिक राजधानी है और उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी कहा जा सकता है। दोनों राज्य आर्थिकी व अध्यात्म का बेजोड़ नमूना पेश करते हैं। उन्होंने उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में बताते हुए महाराष्ट्र के उद्योग जगत को उत्तराखंड में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

सात और आठ अक्टूबर को को देहरादून में उत्तराखंड राज्य का पहला निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाना है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसी कड़ी में मुंबई में रोड-शो का आयोजन किया गया। रोड-शो के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड समिट-2018 के लिए महाराष्ट्र के व्यवसायी समाज और फिल्म जगत के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों की सहभागिता व सहयोग से प्रसन्नता हो रही है। मुंबई देश की आर्थिक और मनोरंजन की राजधानी है और इस नाते राज्य में निवेशकों की सहभागिता एक उत्साहवर्द्धक कदम है, जिससे निवेशकों और फिल्म निर्माताओं के बीच उत्तराखंड को एक लोकप्रिय गंतव्य बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में फिल्मों के फिल्मांकन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

पिछले डेढ़ सालों में उत्तराखंड में अनेक फिल्मों की शूटिंग की गई है। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। नए पर्यटन सर्किट की योजना बनाई जा रही है। इसमें नवग्रह सर्किट, बौद्ध सर्किट, आदि शामिल हैं। पांच हजार साल पुरानी चारधाम पैदल यात्रा पर भी योजना बनाई जा रही है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की विविध संभावनाएं हैं, जहां बेहतर मूलभूत सुविधाएं और निवेशक हितैषी नीतियां लागू हैं। व्यवसाय करने की सहजता पर ठोस नीति के साथ ही इस युवा राज्य में स्टार्ट-अप तथा नवोदित उद्यमियों के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि हम उत्तराखंड को निवेश के लिए प्रमुख गंतव्य बनाने के लिए महाराष्ट्र में कारोबारी समुदाय के साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य में फिल्म सिटी विकसित करने पर फोकस कर रही है। सचिव पर्यटन एवं सूचना दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करता है। बर्फ से ढके पहाड़ों, रंग-बिरंगे फूलों, जीव-जन्तु, आकर्षक झीलों के कारण उत्तराखंड के कई स्थान फिल्मों की शूटिंग के लिए आदर्श गंतव्य हैं। इस अवसर पर वित्त सचिव अमित नेगी, सिडकुल की प्रबंधक निदेशक सौजन्या, कॉरपोरेट जगत के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed