फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mufti statement against triple talaq judgement in india

तीन तलाक कानून पर मुफ्ती मासूम ने संसद के फैसले को बताया गलत, जानिए क्या बोले

Fri, 29 Dec 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Fri, 29 Dec 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
mufti statement against triple talaq judgement in india

संसद में पास हुए तीन तलाक बिल को मदरसा अरबिया तुल मोमनिन के प्रबंधक मुफ्ती मासूम ने गलत करार दिया है। उनका कहना है कि , कानून बनाने से पहले राय मशवरा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


तीन तलाक की सजा पर सजा के प्रावधान को लेकर बोलते हुए मदरसा तूल मोमनिन के मुफ्ती मासूम ने कहा है कि उलेमा व मुस्लिम संगठनों से राय मशवरा किया जाना चाहिए था। कहा कि कानून शरीयत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कानून में तलाकशुदा महिला व उसके बच्चों के गुजर बसर के लिए आर्थिक दंड को शामिल किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने किया तीन तलाक के बिल का समर्थन

mufti statement against triple talaq judgement in india

वहीं लक्सर में मुस्लिम महिलाओं ने संसद में तीन तलाक पर पारित बहु प्रतीक्षित मुस्लिम वूमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज बिल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने लक्सर विधायक संजय गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प भेंट किए और केंद्र सरकार का आभार जताया। कहा कि तीन तलाक के उत्पीड़न से महिलाओं को छुटकारा मिल सकेगा।

 उन्होंने शुक्रवार को लक्सर विधायक संजय गुप्ता के आवास पर पहुंचकर केंद्र सरकार का आभार जताया तथा विधायक को उसके पुष्प भेंट किए। महिलाओं ने कहा कि तीन तलाक का दंश झेल रही महिलाओं को कानून लागू करने के बाद इससे मुक्ति मिलेगी।

इतना ही नहीं देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को समानता से जीने का अधिकार भी अब मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण है। अब कोई भी तीन तलाक की आड़ में महिलाओं का उत्पीड़न नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed