फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MTB Cycling to start from April 8, Nainital

एमटीबी साइकिलिंगग 8 अप्रैल से, नैनीताल से होगा शुभारंभ

Sun, 08 Mar 2020 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
MTB Cycling to start from April 8, Nainital
देहरादून। उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 8 से 17 अप्रैल तक द एल्टीमेंट उत्तराखंड हिमालय एमटीबी के 5वें संस्करण का आयोजन होगा। इसमें उत्तराखंड की 8 डिस्ट्रिक्स को अपनी साइकिल से कवर करना होगा, जो सात स्टेज में पूरा होगा। इसमें प्रतिभागी को 564 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज में इंडिया के साथ ही मलेशिया, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया समेत 15 देशों के साइकिलिस्ट भी हिस्सा लेंगे। रैली का शुभारंभ 8 अप्रैल को मॉडल व फिटनेस स्टार मिलिंद सोमन नैनीताल में करेंगे।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट
रैली का रूट आठ अप्रैल को नैनीताल से भवाली, रामगढ़, भटेलिया, धानाचूली, डोलबैंड, सुवाखान, दन्याघाट, पिथौरागढ़, बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी, टिहरी और मसूरी होते हुए 17 अप्रैल को देहरादून पहुंचेगी। जहां पर पुरस्कार बांटा जाएगा। विजेता को 15 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल रेस से होम स्टे को मिलेगा बढ़ावा
साइकिल रेस से होम स्टे योजना को बढ़ावा देने की तैयारी है। आयोजकों का कहना है कि साइकिल रेस के दौरान गांवों में चल रही होम स्टे योजना को लाभ दिया जाएगा। प्रतिभागियों को होम स्टे वाले घरों में ही ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed