फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mp Ajay bhatt will stay on bjp state president post in uttarakhand

सांसद बनने के बाद अभी अजय भट्ट ही बने रहेंगे उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Mp Ajay bhatt will stay on bjp state president post in uttarakhand
अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन होने तक मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट ही कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भट्ट को अगले आदेशों तक पद पर बने रहने के निर्देश दिए है। चूंकि अजय भट्ट सांसद निर्वाचित हो चुके है और उनका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि पार्टी किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देगी। 

विज्ञापन


भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई प्रदेशों के अध्यक्षों का कार्यकाल लोकसभा चुनाव से पहले ही समाप्त हो चुका था। चुनाव से ठीक पहले फेरबदल करने से पार्टी सहमत नहीं थी, जिसके चलते उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल बढ़ाया गया। हालांकि भट्ट के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी ने प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को इस बीच कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। 
विज्ञापन


चुनाव समाप्त होते ही बंसल पुन: महामंत्री पद पर लौट गए, जबकि भट्ट सांसद के साथ प्रदेश अध्यक्ष का कामकाज भी देखने लगे। राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव के बाद ही अब अगले अध्यक्ष की तैनाती संभव है। तब तक भट्ट सांसद के साथ प्रदेश अध्यक्ष का कामकाज भी देखते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार अभी वे प्रदेश संगठन का कार्य देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद संगठनात्मक बदलाव किए जाने है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अगले आदेश तक मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष को पद पर बने रहने के निर्देश दिए है। यह भी संभव है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सांसद के साथ प्रदेश संगठन का कामकाज देखें, लेकिन यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश से होगा। 
- श्याम जाजू, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed