{"_id":"67415eb5be688d86b8047c55","slug":"moving-car-suddenly-caught-fire-on-two-roads-between-haridwar-dhanauri-and-kaliyar-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: चलती कार में अचानक लगी आग, पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने बुझाई, चालक को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: चलती कार में अचानक लगी आग, पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने बुझाई, चालक को सुरक्षित निकाला
Sat, 23 Nov 2024 10:51 AM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:51 AM IST
सार
चलती कार में अचानक आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। साथ ही चालक को भी सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिद्वार धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुची कलियर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गाड़ी चला रहे चालक को सुरक्षित बचा लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को पिरान कलियर निवासी आसिफ कार में सवार होकर धनौरी से कलियर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर पहुंचा तो अचानक से उसकी कार में आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलने पर चेतककर्मी रविन्द्र बालियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम और कलियर पुलिस ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मसूरी के 49 होटलों पर लगाया 8.30 करोड़ का जुर्माना, नोटिस से हड़कंप
चालक को सुरक्षित बचा लिया गया है। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि देर रात एक कार में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग और पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया।