फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Movement of snow leopard seen In Uttarakhand Nelong Valley captured in trap camera

Nelong Valley: दिखी हिम तेंदुओं की चहलकदमी, WII के रिसर्च स्कॉलर ने कैमरे में कैद की तस्वीर

Thu, 29 Dec 2022 06:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Dec 2022 06:31 PM IST
सार

भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक सत्या कुमार ने बताया कि संस्थान की टीम यहां वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष लगातार ट्रैप कैमरा लगाती है। बताया कि इस साल दिसंबर में संस्थान की टीम ने नेलांग घाटी में कैंप लगाया था।

विज्ञापन
Movement of snow leopard seen In Uttarakhand Nelong Valley captured in trap camera
नेलांग वैली में हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी के नेलांग घाटी में हिम तेंदुओं की चहलकदमी भी अब कैमरे में कैद होगी। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की रिसर्च टीम ने नेलांग घाटी में करीब 65 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। यहां पहली बार टीम की एक रिसर्च स्कॉलर ने भी हिम तेंदुए को अपने कैमरे में कैद किया। 

विज्ञापन


भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक सत्या कुमार ने बताया कि संस्थान की टीम यहां वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष लगातार ट्रैप कैमरा लगाती है। बताया कि इस साल दिसंबर में संस्थान की टीम ने नेलांग घाटी में कैंप लगाया था।
विज्ञापन


Holidays Calendar 2023: उत्तराखंड के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यहां नेलांग और जादूंग क्षेत्र में आईटीबीपी और आर्मी के जवानों की मदद से करीब 65 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। टीम की सदस्य डॉ. रंजना पाल ने हिम तेंदुए की गतिविधि को अपने कैमरे में कैद किया। वैज्ञानिक सत्या कुमार ने बताया कि अप्रैल में इन ट्रैप कैमरों को निकाला जाएगा। 

पार्क प्रशासन ने भी लगाए हैं 40 कैमरे 
गंगोत्री पार्क प्रशासन ने भी शीतकाल के लिए पार्क के गेट बंद होने से पहले यहां 40 कैमरा ट्रैप लगाए हैं। पार्क के उपनिदेशक रंगनाथ पांडेय ने बताया कि केदारताल, गोमुख ट्रैक, नेलांग घाटी के कारछा, चोरगाड, तिरपानी व नीलापानी तथा भैरोंघाटी, गर्तांग गली आदि में लगाए गए इन कैमरों से भी शीतकाल में वन्यजीवों की गतिविधि के बारे में जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed