{"_id":"642c84877d28843ff205cba4","slug":"mourning-doon-demise-state-agitator-budhi-negi-dehradun-news-c-5-drn1005-122431-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बुद्धि नेगी के निधन पर दून में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बुद्धि नेगी के निधन पर दून में शोक
विज्ञापन
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बुद्धि नेगी का तीन अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया। आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने गहरा दुख प्रकट किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुत्र राकेश नेगी ने बताया कि मां बुद्धि नेगी परिवार के साथ चुक्खूवाला में रहती थीं। कुछ दिनों से थोड़ा बीमार चल रहीं थीं। मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में सोमवार को किया गया। वह अपने पीछे हरा भरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके परिवार में बड़े राजेंद्र सिंह नेगी, छोटे पुत्र राकेश सिंह नेगी और दोनों पुत्रियां विवाहित हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, मोहन सिंह खत्री, सुरेश नेगी, सतेंद्र भंडारी, सुमित थापा, राकेश नौटियाल, गौरव खंडूड़ी और भानू रावत ने शोक व्यक्त किया है। मा.सि.रि.
सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
देहरादून। गंगा प्रेम हॉस्पिस, रायवाला में सोमवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन को कैंसर मरीजों और उनके परिवारजनों ने बहुत सराहा। इस दौरान अन्य लोगों ने पाठ किया और ढोलक भी बजाई। गंगा प्रेम हॉस्पिस कैंसर के आखिरी अवस्था के मरीजों की निशुल्क सेवा के लिए एक धर्मार्थ परियोजना है।