फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountains wandering for trains throughout the day and passengers going to Delhi

दिनभर गाड़ियों के लिए भटकते रहे पहाड़ जाने वाले यात्री

Thu, 17 Feb 2022 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mountains wandering for trains throughout the day and passengers going to Delhi
देहरादून। चुनाव ड्यूटी पर लगी रोडवेज की करीब 70 फीसदी बसें अभी वापस नहीं लौटी है। जिसके कारण लोकल और लांग रूट पर वाहनों का संकट बुधवार को भी बना रहा। सभी रूटों पर एसी और वोल्वो बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश और पंजाब की गाड़ियों के भी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण संकट ज्यादा गहरा गया है। आज ज्यादातर वाहनों के वापस आने की संभावना है, जिसके बाद शुक्रवार से स्थिति सामान्य होने का अनुमान है।
विज्ञापन

कई रूटों पर बसों की कमी होने के कारण यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। मैदानी और पहाड़ी दोनों ही डिपो में गाड़ियां कम रही। कई रूट ऐसे रहे, जहां पूरे दिन में एक भी बस नहीं चली। वहीं, एसी और वोल्वो बसों का संचालन भी बंद रहा और केवल सामान्य बसें ही चली। इन सब परिस्थितियों के कारण लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। पर्वतीय डिपो में भी वाहनों की किल्लत बनी रही है। रोडवेज की कुछ बसें चुनाव ड्यूटी पर आई फोर्स को छोड़ने के लि ए राजस्थान गई हैं। लखनऊ, कानपुर रूट पर गाड़ियां चल रहीं। अब उन्होंने आगरा भी बंद कर एसी बस चला दी है। दिल्ली रूट पर भी साधारण बसें ही चल रही हैं।
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों के मुताबिक अभी कई गाड़ियां कोविड ड्यूटी में लगी हैं, वो फिलहाल वहीं रहेंगी। कुछ गाड़ियां इसमें दिसंबर से लगी हुई हैं, उन्हें कहा जा रहा है कि अभी उनकी ड्यूटी रहेगी। मुख्य रूटों पर भी दो-तीन गाड़ियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यूपी, पंजाब से भी नहीं मिल रही राहत
देहरादून। प्रदेश के यात्रियों को उत्तर प्रदेश की बसों से बेहद राहत मिलती है। मैदान के लगभग सभी रूटों पर यूपी की बड़ी संख्या में बसों का संचालन होता है। कई रूट ऐसे भी जहां पर उत्तराखंड की गिनती की बसें हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की बसों से यात्रियों को आवागमन में आसानी रहती है। लेकिन वहां की गाड़ियों के भी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण फिलहाल यात्रियों को दिक्कत और किल्लत झेलनी ही पड़ रही है। यही हाल पंजाब की गाड़ियों का भी रहा।

--
ड्राईवर-कंडक्टर ने थकान उतारी
देहरादून। दून गढ़वाल जीप कमांडर मालिक संचालन समिति रिस्पना पुल के बैनर तले टैक्सी संचालक बेहद सीमित संख्या में रिस्पना पुल स्थित स्टैंड पर पहुंचे। समिति के सचिव सत्यदेव उनियाल ने कहा कि बुधवार को ज्यादातर ड्राईवर-कंडक्टर ने अपनी चुनाव की थकान उतारी। कुछ वाहन स्वामियों ने वाहनों की फिटनेस, सर्विस कराने में अपना दिन गुजारा। हालांकि वाहन न चलने के कारण यात्री पूरे दिन परेशान रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed