फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountaineering Guidelines issued for climbers security deposit garbage Forest Pithoragarh Uttarakhand news

पर्वतारोही ध्यान दें: पर्वतारोहण के बाद कूड़ा वापस नहीं लाने पर जब्त हो जाएगी जमानत राशि, पढ़ लें ये गाइडलाइन

Mon, 12 Sep 2022 04:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Sep 2022 04:08 PM IST
सार

पर्वतारोहियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित वन विभाग की प्रथम चौकी में उनके पास मौजूद जैविक और अजैविक कूड़े का ब्योरा देना होगा। कूड़े के ब्यौरे के साथ उन्हें जमानत राशि भी दी जाएगी। विदेशी पर्वतारोहियों से 10 हजार और भारतीय पर्वतारोहियों से पांच हजार रुपये जमानत राशि ली जाएगी।

विज्ञापन
Mountaineering Guidelines issued for climbers security deposit garbage Forest Pithoragarh Uttarakhand news
पिथौरागढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब पर्वतारोहियों को चोटियों में आरोहण से पूर्व वन विभाग की चौकी में उनके पास मौजूद जैविक और अजैविक कूड़े की जानकारी देने के साथ ही वन चौकी में जमानत राशि भी देनी पड़ेगी। आरोहण से लौटने के बाद जैविक और अजैविक कूड़े को दी गई सूची से मिलाया जाएगा। इसके अलावा पर्यटकों को भी जमानत राशि और कूड़े की जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन


अगर सूची में मौजूद जैविक और अजैविक कूड़ा नहीं मिला तो उनकी जमानत राशि जब्त कर दी जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे जैविक और अजैविक कूड़े और बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए ये निर्णय लिया गया है। पर्वतारोहण में जाने वाले पर्वतारोहियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित वन विभाग की प्रथम चौकी में उनके पास मौजूद जैविक और अजैविक कूड़े का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन


कूड़े के ब्यौरे के साथ उन्हें जमानत राशि भी दी जाएगी। विदेशी पर्वतारोहियों से 10 हजार और भारतीय पर्वतारोहियों से पांच हजार रुपये जमानत राशि ली जाएगी। आरोहण के बाद वन विभाग पर्वतारोहियों के मौजूद कूड़े को फिर सूची से मिलाया जाएगा। अगर कूड़ा कम मिले तो उनकी जमानत राशि को जब्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के ये हैं प्रमुख पर्यटन स्थल

ओम पर्वत, आदि कैलाश, नंदा देवी, पंचाचूली, सुजतिल्ला पिक, त्रिशूल पिक आदि

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  धारचूला का अध्ययन करने पहुंची वाडिया की टीम, आपदा के कई पहलुओं का अध्ययन कर सौंपेगी रिपोर्ट

पर्वतारोहियों को पर्वतारोहण के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने वन विभाग की चौकी में जैविक और अजैविक कूड़े की जानकारी देनी होगी। अगर सूची से मिलाने पर कूड़ा कम मिलेगा तो उनकी जमानत राशि जब्त कर दी जाएगी। - डॉ. आशीष चौहान, डीएम पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed