{"_id":"5b9aa1ff867a557ff47ddc48","slug":"mountaineer-died-on-bhagirathi-2-trekking-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भागीरथी-2 पर आरोहण के लिए निकले बंगलूरू के पर्वतारोही की मौत, गंगोत्री लौटे अन्य साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भागीरथी-2 पर आरोहण के लिए निकले बंगलूरू के पर्वतारोही की मौत, गंगोत्री लौटे अन्य साथी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में भागीरथी-2 हिमशिखर पर आरोहण के लिए निकले अभियान दल में शामिल बंगलूरू के एक पर्वतारोही की बीते रोज मौत हो गई। उसके सभी साथी अभियान को स्थगित कर शव के साथ गंगोत्री लौट आए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बीते सात सितंबर को पांच सदस्यीय पर्वतारोही दल भागीरथी-2 हिमशिखर पर आरोहण के लिए गंगोत्री से रवाना हुआ था। इस दल ने भोजवासा होते हुए आठ सितंबर को नंदनवन पहुंचकर यहां बेस कैंप स्थापित किया।
विज्ञापन
बीते 12 सितंबर को दल में शामिल पर्वतारोही बंगलूरू निवासी भरत अशोक (32 वर्ष) पुत्र अशोक की तबियत अचानक बिगड़ गई। ग्रुप लीडर मसूरी निवासी पीतांबर दत्त उसे लेकर भोजवासा पहुंचा, जहां आर्मी कैंप में मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंगोत्री पुलिस चौकी में तैनात हेड मुहर्रिर दिनेश ध्यानी ने बताया कि मृत पर्वतारोही का शव गंगोत्री पहुंचा दिया गया है। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्वतारोही दल अभियान स्थगित कर वापस गंगोत्री लौट आया है।