{"_id":"6a691c626bce6ad79b07aa56","slug":"mountain-collapses-in-maldevta-debris-spills-onto-the-roadmountain-collapses-in-maldevta-debris-spills-onto-the-road-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1029356-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मालदेवता में टूटा पहाड़ सड़क पर आया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मालदेवता में टूटा पहाड़ सड़क पर आया मलबा
Wed, 29 Jul 2026 02:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
बारिश की वजह से मंगलवार को जिलेभर की सड़कों पर पहाड़ टूटता रहा। मालदेवता क्षेत्र में सल्पर प्वाइंट की ओर से जाने वाले मार्ग पर पहाड़ से मलबा आ गया। इसकी वजह से यह मार्ग ब्लॉक हो गया। इसके अलावा शेरकी रोड पर भी गदेरे से मलबा आने की वजह सड़क पर आवागमन बंद रहा। लोनिवि के अधिकारियों ने मलबा हटवाया। मालदेवता मार्ग को अभी हाल ही में बनाया गया है। अब तक मार्ग पर काम पूरा नहीं हुआ है। मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश से सुबह पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर मलबे के रूप में आ गिरा। सौड़ा सरौली में सेमलवाला गांव वाले रास्ते पर गदेरा लोगों के लिए आफत बना। गदेरे से आने वाले पानी ने मुख्य मार्ग तक मलबा पहुंचा दिया। इसकी वजह से 15 के करीब परिवार घरों में कैद हो गए। इसी गांव से अखंडवाली, भिलंग होते हुए द्वारा की तरफ निकलने वाला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया गया मार्ग कट गया। इनके अलावा कई अन्य मार्गों पर भी मलबा आने की वजह से जगह यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई जगहों पर मलबा हटाकर यातायात को सुचारु कराया बाकी मार्गों को ठीक करने का काम जारी था।
विज्ञापन