{"_id":"5cd57b8fbdec220755417c3a","slug":"mountain-collapse-on-joshimath-malari-highway-labourer-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे चट्टान टूटने से अवरुद्ध, मजदूर गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे चट्टान टूटने से अवरुद्ध, मजदूर गंभीर घायल
Sat, 11 May 2019 09:40 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 11 May 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
मलारी हाईवे
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन (तिब्बत) सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के दौरान शुक्रवार को भापकुंड के समीप चट्टान टूटने से अवरुद्ध हो गया है। चट्टान टूटने से मची अफरा-तफरी के दौरान बीआरओ के एक मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास इन दिनों चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को दोपहर11 बजे कार्य के दौरान अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गई। इस दौरान मजदूरों में मची अफरा-तफरी से एक मजदूर नेपाली मूल का सुनील कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन
तत्काल घायल मजदूर को जोशीमठ में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मजदूर के पांव में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन