{"_id":"62b4963d7eca9f217e429589","slug":"mountain-break-in-chamoli-karanprayag-gwaldam-highway-closed-in-manchida","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में दरका पहाड़: कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे मौणाछीड़ा में बंद, बरात समेत फंसे रहे कई यात्री वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में दरका पहाड़: कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे मौणाछीड़ा में बंद, बरात समेत फंसे रहे कई यात्री वाहन
Thu, 23 Jun 2022 10:05 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:05 PM IST
सार
बीआरओ के मेजर शिवम अवस्थी ने बताया कि हाईवे पर आए मलबे को तो हटा दिया गया, लेकिन बोल्डर को मशीनों से हटाना संभव नहीं हुआ। विस्फोट की सहायता से बोल्डर तोड़ने के बाद देर शाम सात बजे हाईवे खोल दिया गया।
विज्ञापन
पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणबगड़-बगोली के बीच इन दिनों हाईवे चौड़ीकरण कार्य के तहत पहाड़ी कटिंग का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को यहां काम के दौरान कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर मौणाछीड़ा के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद हो जाने से यहां बरात की गाड़ियों समेत कई यात्री वाहन फंस गए। देर शाम सात बजे हाईवे खोल दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पहाड़ी की कटिंग के दौरान अचानक पहाड़ी दरकने से हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आ गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन व बरात की कई गाड़ियां वहीं पर फंस गईं। ऐसे में नारायणबगड़ के झिंझौणी से आदिबदरी के रंडोली गांव जा रही बरात की कुछ गाड़ियां नारायणबगड़ से परखाल होते हुए कफारतीर सड़क मार्ग से नलगांव तक करीब 45 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर हाईवे पर पहुंचीं और तब गंतव्य को रवाना हुईं।
विज्ञापन