{"_id":"66a16bcec3e25cae46099564","slug":"mou-signed-to-facilitate-development-of-standardized-dehradun-news-c-5-1-drn1030-462727-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पंतनगर यूनिवर्सिटी और बीआईएस के बीच करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पंतनगर यूनिवर्सिटी और बीआईएस के बीच करार
विज्ञापन
Iमानकीकृत कृषि प्रदर्शन फार्म के विकास पर मिलकर करेंगे कामI
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीबीपीयूएटी) के बीच मानकीकृत कृषि प्रदर्शन फार्म के विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर कुलपति डॉ. एमएस चौहान और बीआईएस के उपमहानिदेशक (उत्तर) राजीव पी उपस्थित रहे।
एमओयू हस्ताक्षर के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बीआईएस देहरादून के निदेशक और प्रमुख सौरभ तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जबकि विवि की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. दीपा विनय, अनुसंधान निदेशक डॉ. अजीत कुमार नैन, विभिन्न कॉलेजों के डीन और विवि में में बीआईएस चेयर डॉ. एसबी सिंह उपस्थित रहे। यह बीआईएस और किसी कृषि विश्वविद्यालय के बीच एसएडीएफ के विकास के लिए हस्ताक्षरित पहला एमओयू है। एसएडीएफ का उपयोग फार्मों में कृषि इनपुट, उपकरण, जल प्रबंधन, कीट प्रबंधन और पोषक तत्व प्रबंधन के लिए होगा। ये फार्म विभिन्न हितधारकों को कृषि प्रथाओं और नई तकनीकों पर प्रशिक्षण देने, सिखाने, प्रदर्शित करने या जागरूकता पैदा करने के लिए उपयोग किए जाएंगे।