फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mothers 'dal' will be seen in Harleen

‘मां की दाल’ में नजर आएंगी हरलीन

Wed, 06 Nov 2013 12:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Nov 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
mothers 'dal' will be seen in Harleen
देहरादून निवासी डा.हरलीन कौर के हाथों का जादू अब फूड-फूड चैनल पर आयोजित एक शो में देखने को मिलेगा। हरलीन का चयन चैनल के शो ‘मां की दाल’ के लिए हुआ है। इस शो में वह अपनी खास डिश बनाती नजर आएंगी। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शो का प्रसारण 7 नवंबर को शाम 4:30 बजे और रिपीट टेलीकास्ट 8 नवंबर को शाम 6:30 और 10 नवंबर को शाम 4:30 बजे होगा।
विज्ञापन


कुकरी का प्रशिक्षण दिया
कैंब्रियन हॉल स्कूल से शिक्षा पूरी करने के बाद करीब आठ वर्षों से रायपुर में रह रहीं हरलीन कुकरी का प्रशिक्षण देती हैं। एमबीए करने के बाद आल्टरनेटिव मेडिसिन में पीएचडी करने वाली हरलीन को केक और बेक बनाने में महारथ है। दून में वह केक बनाने के लिए विशेष कक्षाएं संचालित करती हैं।
विज्ञापन


हरलीन ने बताया कि वह केक विद आईसिंग, पेस्ट्री, पुडिंग, ब्रेड, पीज, पिज्जा, पास्ता सहित 50 तरह के चॉकलेट और अंतरराष्ट्रीय केक बनाने का प्रशिक्षण देती हैं। अपनी इस कला के साथ पिछले दिनों उन्होंने चैनल के अमृतसर में आयोजित हुए ऑडिशन में प्रतिभाग किया। यहां से उनका चयन होने के बाद मुंबई स्थित मशहूर शेफ संजीव कपूर के कार्यालय में शूटिंग के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरलीन के मुताबिक आयोजकों को ऐसे शेफ चाहिए थे, जो केवल होटल मैनेजमेंट कोर्स के दम पर खाना बनाने वाले नहीं, बल्कि मल्टी टेलेंटेड हों। हरलीन न केवल टैरो कार्ड रीडर हैं बल्कि न्यूमैरोलॉजी, पालमिस्ट्री, सिग्नेचर रीडिंग, एंजल थेरेपी की भी जानकारी रखतीं और देती हैं। हरलीन इससे पहले दून में आयोजित कुकरी शो मल्लिका ए किचेन के ऑडिशन में जज की भूमिका निभा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed