फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mother was praised through hymns

Dehradun News: भजनों से किया मां का गुणगाण, हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Tue, 01 Apr 2025 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mother was praised through hymns
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। इसके साथ ही मंदिरों में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। वहीं शाम के समय भजन संध्या में माता रानी के भजनों से मां का गुणगान किया गया।
विज्ञापन




सोमवार को चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां डाट काली मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर मां के दर्शन किए। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर पंडित आशीष उनियाल ने श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। उन्होंने कहा कि मां भगवती की पूजा करने से भक्तों को रूप जय तेज और यश की प्राप्ति होती है। इसके बाद शाम को महिला भजन मंडली ने मेरी मां का चोला है रंग लाल, तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, शेर पर सवार होके आजा शेरावालिए.. सहित अन्य सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिनेश पुरी, आचार्य भारत भूषण भट्ट, दिलीप सैनी आदि मौजूद रहे। गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में पूजा कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। यहां मंडली ने शेरा वाली तेरे लाल लाल चुनरी सितारों वाली.. जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद शाम को माता वैष्णो देवी का विशेष शृंगार कर आरती की गई। इस अवसर पर आचार्य डॉ. बिपिन जोशी, मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed