फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother took dangerous step after son going foreign

बेटा विदेश गया तो उसके गम में मां ने उठाया ऐसा कदम, पढ़कर सिहर जाएंगे आप

Sat, 28 Apr 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Apr 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
mother took dangerous step after son going foreign
dead body

बेटे के लंदन जाने से परेशान एक मां ने ऐसा कदम उठाया कि देखने वाला हर कोई सिहर गया। 

विज्ञापन


देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के गुरु रोड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका ने खुद को आग लगा कर जान दे दी। आग ने घर को भी चपेट में ले लिया था, लेकिन स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

पटेलनगर थाना पुलिस के अनुसार पूनम रानी गुप्ता (61) अपने पति शशि कुमार गुप्ता के साथ गुरु रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहती थीं।

बेटे के जाने से डिप्रेशन में चली गई थीं शिक्षिका

mother took dangerous step after son going foreign
डिप्रेशन

शनिवार दोपहर करीब एक बजे शशि कुमार अंदर कमरे में सोए थे। उसी वक्त पूनम ने घर के ड्राइंग रूम में खुद को आग लगा ली। स्थानीय लोगों ने घर से आग की लपटें देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। कुछ देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछार कर आग बुझाई, लेकिन इस बीच पूनम दम तोड़ चुकी थीं।

पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि पूनम पिछले साल ही सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियां शादी के बाद बेंगलूर में शिफ्ट हो गईं हैं।

बेटा बीते मार्च में नौकरी के लिए लंदन चला गया था। पूनम बेटे के लंदन जाने के फैसले से काफी परेशान थीं। उन्हें कई बार चिकित्सक के पास भी ले जाया गया था, लेकिन वे डिप्रेशन में चली गईं। इसी गम में उन्होंने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed