हरिद्वार: इस आदत से परेशान आकर मां ने बेटे को जंजीर से बांधा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कराया बंधन मुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में एक मां अपने बेटे की एक आदत से इतना परेशान हो गई कि उसे जंजीर से बांधने पर मजबूर हो गई। बेटे के शराब पीने की नशे की लत से आजिज आकर मां ने उसे जंजीर से बांध दिया।
युवक के जंजीर से बंधे होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसे बंधन मुक्त किया। पुलिस ने महिला को भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने और युवक को भी नशे से दूर रहने के लिए चेताया।
सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक युवक को बेड़ियों से जकड़ा दिखाया गया है। युवक के हाथ, पैर और गले में जंजीर बंधी थी। युवक को इस हालात में देखकर राहगीरों का भी तांता लग गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
वीडियो देखकर हरकत में आई पुलिस
वीडियो के वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वीडियो के आधार पर मायापुर चौकी पुलिस क्षेत्र के ऋषिकुल पास के बनी झुग्गी झोपड़ियों में पहुंच गई। सामने आया कि नशे से परेशान होकर उसकी मां ने ही उसे बेड़ियों से जकड़ा हुआ है।
पुलिस ने मां को भी बुलाया तो पूरी कहानी सामने आई। युवक की मां ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है। वह नशा करने के लिए घर से बाहर न जाए इसलिए उससे जंजीर से बांधा है।
पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया। मां को हिदायत दी कि इस तरह की हरकत फिर नहीं होनी चाहिए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक को समझाया गया है कि वह नशा करे।