फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   mother sold daughter for money

शर्मनाकः दो लाख के लिए मां ने अधेड़ से ब्याह दी बेटी

Tue, 12 Jul 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Tue, 12 Jul 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
mother sold daughter for money

दो लाख रुपये के बदले एक मां ने अपनी सौतेली बेटी की शादी जबरन पहले से शादीशुदा अधेड़ से करा दी। बेटी ने इसका विरोध किया तो उसे मारापीटा भी गया।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसका पति नशे के कारोबार में संलिप्त है। यह मामला कोतवाली क्षेत्र का है। मेहूंवाला खालसा निवासी महिला ने अपने परिजनों पर यह आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन


कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि मामला गंभीर है। एसडीएम के आदेश पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन माह तक घर में कैद करके रख चुके हैं ससुराल के लोग

mother sold daughter for money
कोर्ट

तहरीर में सरिता पुत्री नाथीराम ने बताया कि 25 मई 2015 को उसकी मर्जी के खिलाफ उसके पिता और सौतेली मां रुक्मणी ने उसका विवाह महेशरा चौकी गोवर्धनपुर थाना लक्सर हरिद्वार निवासी एक अधेड़ से करा दिया।

महिला का कहना है कि शादी कराने के नाम पर परिजनों ने लड़के पक्ष से दो लाख रुपये भी लिए। उसे डरा धमका कर उसका विवाह करा दिया गया। शादी के कुछ समय बात पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है।

जब उसने वापस घर जाने की बात कही तो ससुराल वालों ने उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी गई। कहा किसी तरह वह बचकर मायके आई तो बीती 10 जुलाई की रात उसकी मां और पिता ने उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया।

उस पर फिर से ससुराल जाने का दबाव बनाया। रात उसने अपनी सहेली के यहां गुजारी। महिला का कहना है कि पहले भी ससुराल पक्ष के लोग उसे तीन माह तक घर में कैद करके रख चुके हैं। 

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed