{"_id":"65b0df3559bad3aac503152e","slug":"mother-along-with-family-killed-five-year-old-child-by-drowning-him-in-ganga-at-haridwar-2024-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मां ने परिवार के साथ मिलकर पांच साल के बच्चे को गंगा में डुबोकर मार डाला, नजारा देख लोग रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मां ने परिवार के साथ मिलकर पांच साल के बच्चे को गंगा में डुबोकर मार डाला, नजारा देख लोग रह गए दंग
Wed, 24 Jan 2024 03:29 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 24 Jan 2024 03:29 PM IST
सार
हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने अपने ही पांच साल के बच्चे को गंगा में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बच्चे को गंगा में डुबोकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक परिवार ने अपने ही पांच साल के बच्चे को हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है। चर्चा है कि बच्चे को करने के पीछे तंत्र क्रिया से जुड़ा मामला है। हालांकि पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
घटना बुधवार की दोपहर की है। जब एक परिवार पांच साल के बच्चे को लेकर हरकी पैड़ी पर आया। बच्चे की मां के अलावा अन्य परिजन भी थे। परिजनों ने बच्चे को हरकी पैड़ी ब्रह्म कुंड में ले जाकर डुबो दिया। उसे लगातार डुबोते रहे। आसपास के लोगों ने ये देखा तो अफरातफरी मच गई। बच्चे को तुरंत बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज संजीव चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। साथ में आए परिजनों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी गई है।