{"_id":"594bf0f54f1c1b18078b456b","slug":"mosoon-will-come-from-26-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कब से शुरू होगी मानसूनी बारिश, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कब से शुरू होगी मानसूनी बारिश, जानिए
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में 25 जून से बारिश शुरू होने जा रही है। इसके बाद 26 या 27 जून को मानसून आएगा। मौसम विभाग ने फिलहाल कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर बृहस्पतिवार को बारिश दर्ज की गई। राजधानी में भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश और आंधी आई जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश के बाद शनिवार से बारिश का सिलसिला बढ़ेगा। अनेक स्थानों पर बारिश शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद 26 व 27 जून को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसी बीच, मानसून के आने की भी संभावना है। शुक्रवार को राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।