{"_id":"64b442478972420efe051cb7","slug":"more-than-ten-routes-closed-due-to-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-202005-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 12 घंटे बाधित रहा साहिया-क्वानू मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 12 घंटे बाधित रहा साहिया-क्वानू मार्ग
विज्ञापन
मलबा आने से दस से अधिक मार्ग बंद, यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त
बीती शनिवार को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर जगह जगह मलबा आ गया, जिसके चलते 40 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला यह मोटर मार्ग करीब 12 घंटे बाधित रहा। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ।
मार्ग बंद होने से खासकर हरे धनिया की फसल समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच सकी। इसकी वजह से किसानों को अपनी फसल 20 रुपये सस्ती बेचनी पड़ी। जहां सुबह धनिया 60 रुपये किलो के हिसाब से बिका, वहीं दोपहर बाद मंडी पहुंचे किसानों का धनिया मुरझाने के कारण 40 रुपये किलो के हिसाब से बिका।
तारलीखड, फेडूलानी, दसऊ और गबेला गांव के समीप बारिश के चलते जगह-जगह मलबा आ गया था। गबेला और दसऊ गांव के बीच की सड़क को ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोला। सुबह 10 बजे सड़क खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि भारी मलबा आने की वजह से दिक्कतें आई। सूचना मिलते ही सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगा दी गई थी।
विज्ञापन
वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डाडुआ कितरौली, अछेड पुल-माख्टी, कोठा बैंड पंजिया, लोनिवि खंड साहिया हईया अलसी सकनी, लालपुल रानी गांव, बड़नू जोशीगांव, भंजरा देऊ, दोधा सुनौड़ा मटियान मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद पड़े हैं। त्यूणी तहसील अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मलबा आने से बाणाधार मोटर मार्ग बंद हो गया। ग्रामीणों को करीब एक किमी पीठ पर लादकर टमाटर की फसल मुख्य मार्ग तक पहुंचानी पड़ी।
भूस्खलन के चलते पुरटाड मोटर मार्ग धंस गया। ग्राम प्रधान मुन्ना डोभाल ने लोनिवि से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं हुए तो सड़क पूरी तरह से ढह जाएगी।