फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   More than eight lakh devotees visited Chardhams, 2.70 lakhs reached Kedarnath Dham

Chardhma Yatra: आठ लाख श्रद्धालु कर चुके अब तक दर्शन, बाबा केदार के द्वार पहुंचे  2.70 लाख, भक्तों में जबरदस्त उत्साह

Sun, 22 May 2022 08:58 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 May 2022 08:58 AM IST
सार

तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का आगाज हुआ, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को भक्तों के लिए खुले। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
More than eight lakh devotees visited Chardhams, 2.70 lakhs reached Kedarnath Dham
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार धाम यात्रा में अब तक आठ लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में 2.70 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस बार यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों में चारों धाम के दर्शन करने के लिए भारी उत्साह है। जिससे धामों की वहन क्षमता के अनुसार यात्रियों का पंजीकरण फुल है। 

विज्ञापन


इस बार तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का आगाज हुआ, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को भक्तों के लिए खुले। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से तीर्थयात्रियों को धामों में सरलता व सुगमता से दर्शन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...आप को फिर झटका:  300 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, कहा- प्रदेश में पार्टी का नहीं कोई भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धामों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने प्रतिदिन दर्शन करने के लिए क्षमता तय की है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया कि निर्धारित क्षमता के अनुसार ही पंजीकरण करने के बाद यात्रा करें।मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 21 मई तक चारों धाम में आठ लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 2.70 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए जबकि बदरीनाथ धाम में 2.40 लाख, गंगोत्री धाम में 1.49 लाख, यमुनोत्री धाम में 1.16 लाख दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed