फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than a dozen people were honored for their

Dehradun News: उत्तराखंड उदय सांस्कृतिक महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Mon, 25 Dec 2023 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
More than a dozen people were honored for their
Iविभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 17 विभूतियों को किया गया सम्मानितI
विज्ञापन




सांस्कृतिक महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर दर्जनभर से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।



रविवार को वरदान संस्था की ओर से अजबपुर स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में सातवें उत्तराखंड उदय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही कवियों के शानदार रचनाओं ने समा बांध दिया। प्रसिद्ध कवयित्री डाॅ. प्राची कंडवाल और छात्रा तनुजा जोशी ने कविताओं का पाठ किया। जबकि छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। संचालन सुप्रिया बंगवाल और अनिल चंदोला ने किया। इस दौरान विवेक बड़थ्वाल, पारस शर्मा, सुनीत द्विवेदी, किरन चंदोला, अनिल रावत, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संस्था संरक्षक डाॅ. डीएस मान, डॉ. सुनील अग्रवाल, चौधरी दरयाव सिंह व राजेंद्र प्रसाद सती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि और निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य ने 23 वर्षों में कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। संस्था हर वर्ष प्रतिभाओं को सम्मानित कर सराहनीय कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्हें किया गया सम्मानित



हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एमडी डाॅ. अजय जसोला, पंडित विनोद पोखरियाल, संदीप गुप्ता, डाॅ. विपुल कंडवाल, डीके मिश्रा, डाॅ. महेश कुड़ियाल को उत्तराखंड विभूषण व प्राचार्य डाॅ. आशुतोष सयाना, एमडी विनय कुमार, अनिल मारवाह और नितिन कुमार को उत्तराखंड भूषण और सुभाष देवराड़ी, डाॅ. जागृति नवानी, ताजबर सिंह जग्गी, सचिन नारंग, शिल्पा भट्ट व अर्पित जैन को उत्तराखंड श्री प्रदान सम्मान से नवाजा गया। जबकि, साइबर एक्सपर्ट मनीष गोयल को साइबरमैन ऑफ इंडिया सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed