फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than 40 candidates are in the fray from Dehradun district.

Dehradun News: देहरादून जिले से 40 से अधिक प्रत्याशी मैदान में

Fri, 16 Jan 2026 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
More than 40 candidates are in the fray from Dehradun district.
उत्तराखंड बार काउंसिल के आगामी चुनाव के लिए देहरादून जिले में रहने वाले 40 से अधिक प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। साथ ही जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने चेंबर-चेंबर जाकर प्रचार करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी प्रचार तेज है।चुनाव में 23 सदस्य चुन जाएंगे, जिन पर प्रदेशभर से कुल 104 लोगों ने दावेदारी पेश की है। इनमें देहरादून जिले से लगभग 40 फीसदी प्रत्याशी हैं जिनमें शहर के अलावा ऋषिकेश और विकासनगर क्षेत्र के अधिवक्ता भी शामिल हैं। जिले के प्रमुख प्रत्याशियों में अभिषेक बहुगुणा, आलोक घिल्डियाल, अनिल पंडित, अनुपमा गौतम, अरुण कुमार गौर, आशुतोष गुलाटी, बद्री प्रसाद उनियाल, भानु प्रताप सिसौदिया, ब्रह्म देव झा, चंद्र शेखर तिवारी, दीपक कुमार, गगनदीप सिंह थापर, हरजीत कौर, जतिन दुग्गल, कुलदीप कुमार ( इस नाम के दो प्रत्याशी), मधु नेगी, मधु ठाकुर, मनमोहन लांबा, मुकेश सिंह राणा, नीरज पांडेय, नेहा जैन, पंकज कुमार सुंद्रियाल, प्रतिभा जायसवाल, पृथ्वी राज चौहान, प्रियंका रानी, रजत दुआ, राजबीर सिंह बिष्ट, राजेंदर सिंह नेगी, राजेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, राकेश सिंह नेगी, रंजन सोलंकी, रविंदर कुमार, रजिया बेग, रेनू कुमारी पाल, संदीप कुमार, संग्राम सिंह पुंडीर, शाहिद अली, सृष्टि तिवारी, सुरेंद्र पुंडीर, सुल्तान खान, सुनील नवानी, सुरेंद्र मित्तल, विनोद कुमार (दो प्रत्याशी), विपिन जोशी और योगेंद्र सिंह तोमर के नाम शामिल हैं। बता दें कि बार काउंसिल चुनाव के लिए 17 फरवरी को पूरे प्रदेश में मतदान कराया जाएगा जिसमें 14,807 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद 20 फरवरी से नैनीताल क्लब में मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed