फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   more than 14 thousand green tree will cut for national highway

एनएच-87 पर 14 हजार से ज्यादा हरे पेड़ों पर चलेगी आरी

Tue, 09 May 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रपुर Updated Tue, 09 May 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
more than 14 thousand green tree will cut for national highway
nainital highway

डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने सोमवार को एनएचएआई, कार्यदायी संस्थाओं, वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में एनएच-87 (रामपुर से काठगोदाम), नैनीताल हाईवे और एनएच-74 के चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


जिले में एनएच-87, नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एनएच-87 की जद में आने वाली वन भूमि पर एनएचएआई द्वारा चिहिन्त किए गए 14469 हरे पेड़ों का कटान कार्य जल्द शुरू कर दिया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि एसडीएम रुद्रपुर और किच्छा, वन विभाग, वन निगम, एनएचएआई, विद्युत विभाग और जल संस्थान के अधिकारी संयुक्त रूप से दो दिनों के भीतर वन क्षेत्र का निरीक्षण कर चिन्हित पेड़ों के कटान की योजना बनाएं, ताकि जिले में एनएच-87 पर जल्द ही कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय विश्नोई ने बताया कि 14469 में से 3558 पेड़ों का एक करोड़ 75 लाख रुपये का भुगतान एनएचएआई ने वन विभाग को कर दिया है। इस पर डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वन विभाग शेष 10911 पेड़ों के भुगतान की डिमांड बनाकर 15 मई तक एनएचएआई को उपलब्ध करा दें ताकि एनएचआई द्वारा जल्द ही भुगतान किया जा सके।


ईई विद्युत विनोद कुमार को निर्देश दिए कि एनएच-87 की जद में आने वाली भूमि के अंतर्गत विद्युत विभाग की जिन योजनाओं पर काम चल रहा है उन पर रोका जाए। बता दें कि एनएच-87, नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण में जनपद की कुल 30.3728 हेक्टेयर भूमि आ रही है, जिसमें से 0.2796 हेक्टेयर प्राइवेट भूमि है, जबकि 30.0932 हेक्टेयर सरकारी भूमि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed