फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than 100 principals from different states

Dehradun News: ‘शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रधानाचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण’

Sun, 30 Jun 2024 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
More than 100 principals from different states
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के वार्षिक अधिवेशन में विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा, शिक्षा की गुणवत्ता के लिए विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य एक स्कूल का नीति निर्धारक होता है। अपनी सही सोच व सही निर्णय लेकर वह स्कूल को आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में शिखर तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन




शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली के एसजीआरआर विद्यालयों के 100 से अधिक स्कूल के प्रधानाचार्याें ने भाग लिया। कार्यक्रम में सीबीएसई के उप सचिव आरके गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा, प्रधानाचार्यों को सीबीएसई की वेबसाइट का अध्ययन कर नवीन जानकारियों से अपडेट रहना चाहिए। एचपी भट्ट ने कहा, प्रधानाचार्य एक कुशल प्रशासक की तरह अपने सकारात्मक विचारों व निर्णयों को क्रियान्वित करवाकर स्कूल व छात्र हितों में निर्णय ले सकता है। इस मौके पर वीना रावत, विजय नौटियाल, कविता सिंह, डाॅ. राजेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed