फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   monsoon update from uttarakhand

उत्तराखंड में 29 जून से रफ्तार पकड़ेगा मानसून

Tue, 28 Jun 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Jun 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
monsoon update from uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक तो धमाकेदार हुई लेकिन, फिर तेवर नरम पड़ते चले गए। जून माह में सोमवार तक सामान्य से केवल तीन प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन


लेकिन, मौसम विभाग ने 29 जून से मानसून के तेवर फिर गरम होने की संभावना जताई है। साथ ही तीर्थयात्रियों को बारिश से बचाव का इंतजाम करके ही चारधाम यात्रा पर जाने की सलाह दी है। हालांकि कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक चारधाम यात्रा मार्गों पर 28 तक सामान्य बारिश होने के बाद 29 जून से एक जुलाई तक मध्यम (15.6 से 66.4 मिमी) बारिश होगी। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब के साथ ही सूबे के ऊंचाई वाले हिस्सों में भी बारिश बढ़ेगी। हालांकि कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रियों को बारिश के लिए पूरी तरह से तैयार होकर जाना चाहिए। दूसरी ओर, प्रदेश के अनेक स्थानों में मंगलवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। देहरादून में भी बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर बारिश के भी आसार हैं।

नरम हो गए मानसून के तेवर
मानसून आने के बाद से शुरुआती दो दिन को छोड़ दें तो इसके तेवर काफी नरम रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 1-22 जून तक प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। सोमवार को बारिश का डाटा आया तो 1-26 जून तक बारिश सामान्य से तीन प्रतिशत पर आ गई।

यानी आगामी दो चार दिन और बारिश न हुई तो यह आंकड़ा माइनस में चला जाएगा। हालांकि मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि आगामी चार पांच दिन मानसून की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अनेक स्थानों हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड होगी।


कहीं बारिश, कहीं सूखा
दो दिनों से लगातार मौसम में अलग रंग देखने को मिल रहा है। रविवार के बाद सोमवार को भी मानसून की बारिश केवल आधे देहरादून में हुई। आधे घंटे में करीब 16 मिमी बारिश हुई। बाकी जगहों पर सूखा ही रहा।

Publised By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed