{"_id":"5958a7394f1c1bb33e8b4d5d","slug":"monsoon-second-day-heavy-rain-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून के दूसरे दिन देहरादून में जमकर बरसे बदरा, सुबह से लगातार बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून के दूसरे दिन देहरादून में जमकर बरसे बदरा, सुबह से लगातार बारिश
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 02 Jul 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : rajeev gupta/ amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक देने के बाद मानसून के दूसरे दिन रविवार को देहरादून में बदरा जमकर बरसे। सुबह से लगातार देहरादून में झमाझम बारिश होती रही। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
देहरादून के चंद्रबनी स्थित चोयला क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सड़क पानी से भर गई। कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। दोपहर डेढ़ बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
शनिवार को मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। पहले दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून की पहली बारिश हुई। हालांकि, देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी जिले में शनिवार को मानसून नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
दून में 457 मिमी बारिश
एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक राजधानी दून में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दून में पिछले एक माह में 457.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, इस अवधि में नई टिहरी में 207.8, मुक्तेश्वर में 174.3 और पंतनगर में केवल 79.3 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटों को दौरान धारचूला में 70 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। बनबसा और मुनस्यारी में भी 30-30 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।